गर्मी से बेहाल लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। सप्ताह भर से गर्मी से बेहाल लोगों को जून अब और नहीं सताएगा। इससे दो दिन के भीतर राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के जानकारों ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार से ही प्री मानसून दस्तक दे सकता है। मंगलवार से बादल बनने शुरू हो जाएंगे। छिटपुट वर्षा भी हो सकती है लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। रविवार को दोपहर बाद धूूप हुई लेकिन धूप की चुभन कुछ कम रही।
बता दें पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी से बेहाल देखे जा रहे हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है । एक सप्ताह में करीब चार दिन ऐसे रहे हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। धूप और नमी की जुगलबंदी से लोगों ने अधिक गर्मी महसूस किया। हलांकि रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया आसमान से बादल छंटते रहे। सुबह दस बजे तक कड़ी धूप हो गई।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मंगलवार से प्री मानसून आने की संभावना है और 18 जून से मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम के जानकारों ने इस बार अधिक वर्षा की संभावना जताई है।
बीते एक सप्ताह से गोरखपुर में भीषण गर्मी पड़ रही थी। मानसून विशेष ने अनुमान जताया था कि 14 जून से प्री-मानसून आने के आसार हैं। अर्थात मंगलवार से बादल आने शुरू हो जाएंगे और छिटपुट वर्षा के साथ प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। तापमान में गिरावट आ सकती है। 14 से 17 जून तक यह स्थिति रह सकती है। 18 जून तक गोरखपुर में मानसून आने की संभावना है।
मानसून सीजन में संभावित वर्षा
जून 199.2 185.5
जुलाई 383.4 378.9
अगस्त 343.5 339.5
सितंबर 243.7 228.8
अधिकतम-39.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.8 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता अधिकतम- 68 प्रतिशत
आर्द्रता न्यूनतम- 47 प्रतिशत
सूर्यास्त- 6.50
सूर्योदय कल- 5.02
गोरखपुर में रविवार को आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप रहने की संभावना है। देवरिया व बस्ती में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।