उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत थाना सोहरामऊ और थाना सफीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई न केवल स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम साबित हुई है, बल्कि यह अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सतत कार्रवाई का स्पष्ट संदेश भी है।रविवार को थाना सोहरामऊ पुलिस ने उ0नि0 सतीश कुमार के नेतृत्व में अपने समर्पित बल के साथ वारंटी अभियुक्त बृज किशोर उर्फ गब्बर पुत्र शिव कुमार (36 वर्ष) और राहुल लोध उर्फ थानेदार पुत्र नन्हेलाल (28 वर्ष), दोनों निवासी सेमरा पोस्ट जैतीपुर को उनके आवास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ वाद संख्या 195/21 अ0स0 233/2019 के तहत धारा 147/148/323/504/506 भादिव तथा 3(2)5 SC/ST ACT के अंतर्गत मामला दर्ज है। साथ ही, थाना सफीपुर पुलिस ने उ0नि0 अनिल कुमार राजपूत के नेतृत्व में प्रमोद कुमार पुत्र रामकुमार (55 वर्ष) और शिवकुमार पुत्र कल्लू (65 वर्ष), दोनों निवासी मरौंदी मझवारा, थाना सफीपुर को केस संख्या 775/24 अ0सं0 173/23 धारा 323/504/506 भादवि व 3(2)Va SC/ST ACT के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सोहरामऊ गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उ0नि0 सतीश कुमार, उ0नि0 कृष्ण मोहन मिश्रा, हे0का0 अशोक कुमार यादव, का0 आशीष कुमार यादव और का0 अंकित जयन्त शामिल थे। वहीं, सफीपुर गिरफ्तारी में उ0नि0 अनिल कुमार राजपूत, का0 रामबरन सिंह, का0 रंजीत सिंह और का0 राहुल की टीम सक्रिय रही।
पुलिस की यह कार्रवाई समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प का प्रतीक है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर यह सुनिश्चित किया गया कि न्यायिक प्रक्रिया समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरी हो। इस सफलता से यह संदेश गया है कि उन्नाव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोई अपराधी सुरक्षित नहीं है।
आशीष कुमार : जिला संवाददाता












