मनोज सिंह/जिला ब्यूरो
टीकमगढ़ की पारस विहार कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन आगम पाठशाला एवम समाज के द्वारा समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता अमिताभ जैन का किया गया सम्मान। जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व दशलक्षण पर्व भादौ मास के महीने में चल रहे है। ये जैन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। दश लक्षण पर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग का दिन होता है अर्थात इस दिन त्याग की महिमा होती है। दिगंबर जैन मंदिर पारस विहार कॉलोनी द्वारा सुनीता अमिताभ जैन का धर्म, समाज, और सामाजिक कार्य में अग्रणी रहने के लिए सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में समाज द्वारा बताया गया की सुनीता अमिताभ जैन हमेशा सभी कार्य में अग्रणी रहती है और जब भी समाज द्वारा उनसे जो अपेक्षा की जाती है उस पर वह हमेशा आगे रहती है। सुनीता अमिताभ जैन द्वारा सम्मान समारोह के बाद कहा गया कि में पारस विहार कॉलोनी एवम समाज का आभार व्यक्त करती हु की उन्होंने हमे सम्मान योग समझा। मेरा जीवन अगर धर्म, समाज और राष्ट्र के लिया उपयोग में आ पाए तो इससे बड़ी कोई और बात नही हो सकती है। सभी का बहुत बहुत आभार। सुनीता अमिताभ जैन ने ये भी कहा कि टीकमगढ़ शहर को अब जरूरत है तो अच्छे राजनेताओं की ताकि टीकमगढ़ शहर का विकास और तेजी से हो सके। पारस विहार कॉलोनी को टीकमगढ़ के नगर पालिका क्षेत्र में लाने की जरूरत है ताकि यहां के लोगो को विकास से वंचित नहीं होना पड़े और ये तभी संभव है जब नगर पालिका में कार्य करने वाले नेता इस ओर ध्यान दे। टीकमगढ़ शहर अब बड़ा हो रहा है और अब जरूरत है कि नगर की सीमाओं का विस्तार करने की।