Navratri : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी आज बुधवार 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी है और इसका समापन 30 मार्च 2023 को होगा।
नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा पाठ की जाती है ।नवरात्रि में मां दुर्गा के पूजा-पाठ के कई नियम होते हैं। जो हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
जाने क्या है नियम ?
1. पहला है अखंड ज्योति या अखंड दीप जलाना जो हम मां दुर्गा के सामने जलते हैं।
2. मां दुर्गा की पूजा में हमेशा लाल रंग के आसन का इस्तेमाल करना सही होता है।
3. माता रानी की पूजा के समय लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है।
4. पूजा करते समय माथे पर लाल रंग का तिलक भी जरूर लगाया जाता है।
5. लाल कपड़े पहन कर पूजा करने से माता रानी की जल्दी कृपा होती है।