खबर उन्नाव से जहाँ महिला के मकान पर दबंग ने कब्जा कर लिया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से अधिकारियों से लगाई है
पावा निवासी श्रीमती राजू जो गरीब बेबस महिला के दो छोटे छोटे बच्चे हैं ।महिला के पति राजू की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।महिला की स्थिति नहीं कि वो अपना घर बना सके।पड़ोसी के घर में रहकर बच्चों का भरण पोषण करती हैं।महिला का स्वास्थ्य भी सही नहीं रहता है।जिसका फायदा गाँव के दबंग गुरू पुत्र गुमानी ने उठाया। पहले तो महिला के घर के सहन में एक गुमटी रखी,उसके बाद घर पर कब्जा कर रहे हैं।महिला ने रोक तो कालिका पुत्र नन्हा, गंगा पुत्र नन्हा, दिनेश ,कमलेश पुत्रगुरू ने गन्दी गन्दी गालियां देते हैं। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
सफीपुर से TV भारत संवाददाता अरविंद तिवारी की रिपोर्ट