शिपली महिला कल्याण संस्थान द्वारा की जा रही है पीड़ित लोगों की मदद
शिपली महिला कल्याण संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष कुसुम शिप्ली द्वारा असहाय लोगों की मदद की जा रही है चाहे रात हो या दिन लोगों की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर रहती।
इसी क्रम में आज सुबह दो पीड़ित महिलाएं जिसमे एक महिला के पति पिछले 15 दिन से घर से गायब है जिसकी महिला ने थाने में रिपोर्ट देकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन पीड़ित महिला की सुनवाई नही हुई। महिला हरिजन जाति की है और उसका पति राजपूत बिरादरी का है उसके परिवार के लोग नही चाहते हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ रहे । महिला ने 8 महीने पहले ही आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसके पति को कहीं छुपा रखा है 15 दिन से गायब हैं और घर नहीं आया महिला अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास जाती है लेकिन कोई मदद करने को तैयार नहीं सिफ़्ली महिला कल्याण संस्थान के अध्यक्ष ने उन्हें पूरा न्याय दिलाने की बात कही और कहा जो भी संभव होगा मैं मदद करूंगी।
वही एक और महिला अपनी दास्तां लेकर आई जिस ने बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले और पूजा करने के लिए मंदिर गई थी जहां पर एक बाबा पहले से उपस्थित थे जिन्होंने महिला को अपने झांसे में लेकर उसके घर में समस्याएं खत्म हो जाएंगी पूजा पाठ कर आना करा लो ऐसा कहा वह लड़की जब बाबा के घर मलिहाबाद गई तो वहां पहले से ही 5 लोग उपस्थित थे वह सभी लोगों ने लड़की के भाई पर बंदूक रखकर लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया। अब वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
कुसुम शिप्ली ने दोनों पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तत्काल वकील को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर मदद करने का आश्वासन दिया।
शिपली महिला कल्याण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष व मानव अधिकार संघ की राष्ट्रीय संयोजक , क्राइम ब्रांच की मेंबर कुसुम शिप्ली द्वारा समाज में पीड़ित वंचित और शोषित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।