उन्नाव।जनपद भारतीय जनता पार्टी जिला उन्नाव की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष साधना दीक्षित के नेतृत्व में सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं उनको सम्मानित करना। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, चिकित्सा के क्षेत्र में, या अन्य कोई सामाजिक कार्य हों।
इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिले के प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, गंगाघाट नगरपालिका की निवर्तमान अध्यक्ष रंजना गुप्ता और प्रदेश से आई प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य पूजा मिश्रा उपस्थित रहीं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ देश की महिलाओं को मिल रहा है।
महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य पूजा मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पुनीता दीक्षित व श्रद्धा बाजपेई ने किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला टीम से दीपिका पांडेय, गुड़िया चौहान, प्रीती चौरसिया, सुनीता वर्मा, श्री देवी, पूजा गौतम, जयंती शुक्ला, सविता शुक्ला, व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:सन्तोष अवस्थी