उन्नाव। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव आज उन्नाव के जिला कारागार पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अल्वी मिश्रा से मुलाकात की हालचाल जाना। दलित युवती हत्याकांड मामले में जिला कारागार में कैद पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह से बातचीत की और कहा कि गलत तरीके से फंसा दिया गया। जिसके बाद जेल में बंद कर दिया गया है। यह लोग निर्दोष हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अल्वी मिश्रा दहेज के मामले मे उन्नाव जिला कारागार में कैद हैं। वही काशीराम में दलित पूजा हत्याकांड के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक भी आरोपों के आधार पर जेल में कैद है और जमानत नहीं मिली है। इनसे मिलने के लिए शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई थी। तकरीबन 1 घंटा मुलाकात करने के बाद शिवपाल सिंह यादव बाहर निकले और पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अल्वी मिश्रा हमारी पार्टी की महिला सभा की अध्यक्ष उन्नाव की ग्राम प्रधान भी हैं। जबकि उनपर ऐसा कोई केस नहीं है। सरकार द्वारा बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है।
रिपोर्ट :आशीष सिंह