उन्नाव: आजादी की 75 वी वर्षगांठ के मौके पर हर कोई इस उत्सव को मनाने के लिए प्रयास कर रहा है वही सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके तहत इस बार सभी भारतीय अपनी छतों ऑफिस और कार्यालयों पर तिरंगा लहराएंगे।
इसी कड़ी में उन्नाव रसूलाबाद नगर पंचायत चेयरमैन नईमुद्दीन अंसारी ने हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तिरंगा वितरण किया और सभी को अपने घर की छतों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी किया।
तिरंगा जागरूकता रैली के साथ युवा ढोल नगाड़े बजाते हुए निकले जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ,नौजवानों और बुजुर्गों ने भाग लिया। चेयरमैन संघ के अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी ने सभी लोगों से व्यक्तिगत मिलकर तिरंगा भेंट किया और उन्हें अपने घरों की छत और दुकानों पर लगाने की बात कही।