• About Us
  • Contact Us
  • privacy policy
  • Verify id
Friday, June 9, 2023
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
No Result
View All Result

Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ बार‍िश, प्रदेश के 20 से अध‍िक शहरों में बरसात

सोफियान शाहbyसोफियान शाह
May 27, 2023
Facebook
fb-share-icon
Twitter
Tweet
Telegram
WhatsApp
अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ बार‍िश, प्रदेश के 20 से अध‍िक शहरों में बरसात

यूपी में बार‍िश के बाद से मौसम सुहावना हुआ है। तापमान ग‍िरने से हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं मौसम व‍िभाग ने अगले तीन द‍िनों तक बार‍िश के आसार जताए हैं।

 प्रदेश के 40 से अध‍िक ज‍िलों में तेज आंधी के साथ हुई बार‍िश से मौसम बदल गया है। बार‍िश से लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं बार‍िश के बाद बढ़ी उसम से लोग परेशान भी हुए। वहीं लखनऊ सह‍ित अन्‍य ज‍िलों में छह से आठ ड‍िग्री तापमान में ग‍िरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में शन‍िवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के बाद झमाझम बार‍िश ने मौसम को खुशनुमा कर द‍िया। बता दें क‍ि प्रदेश के बीस से अध‍िक शहरों में बरसात हो रही हे। इसी के साथ मौसम व‍िभाग ने अगले चार द‍िनों तक बार‍िश के आसार जताए हैं।

गुरुवार की रात से शुरू हुई छिटपुट बारिश शुक्रवार की सुबह तक जारी रही। शन‍िवार को भी इसका असर नजर आया। बार‍िश के चलते राजधानी के अधिकतम तापमान में लगभग आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के कुछ जगहों पर एक जून तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जगहों पर तेज धूप से पारा चढ़ेगा। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।

इसके चलते अब प्रदेश के कुछ अलग अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के साथ धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। शनिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में बारिश में कमी देखी जाएगी। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री गिरकर 31.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4.9 डिग्री तक की गिरावट के साथ तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक तापमान उरई में 37 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात भर बारिश से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की है। सबसे कम तापमान मेरठ और बरेली में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नौतपा में अगर नहीं तपा सूरज तो मानसून भटकेगा राह

नौतपा की ठंडी शुरुआत से कमजोर मानसून के आसार बन रहे हैं। नौतपा के पहले दिन गुरुवार को 33 और शुक्रवार को 30 डिग्री तापमान रहा है। अभी 28 मई तक मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। मौसम का यह बदलाव केरल से आने वाले सालाना मानसून की राह भटका सकता है। मौसम विभाग ने भी केरल में मानसून के देर से (चार जून तक) आने की संभावना जताई है लेकिन कानपुर के मौसम विज्ञानियों को नौतपा के तपने का इंतजार है।

ADVERTISEMENT

आगामी चार जून तक नौतपा है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार जब सूरज खूब तपता है तो मैदानी क्षेत्र के वायु मंडल में कम दबाव का वायु क्षेत्र निर्मित होता है। हवाएं हमेशा कम दबाव क्षेत्र की ओर बहती हैं। नौतपा से बनने वाले कम दबाव वायु क्षेत्र में केरल से आने वाली मानसून हवाएं तेजी से पहुंचती हैं और वर्षा की वजह बनती हैं।

कानपुर में शन‍िवार सुबह बार‍िश के बाद मौसम सुहावना रहा। हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं शुक्रवार की सुबह पश्चिमी विक्षोभ से बदले मौसम ने शहर में अच्छी वर्षा कराई। लगभग 1 घंटे के दौरान 8.4 मिली मीटर की बारिश हुई है। 24 घंटे में 9 मिली मीटर की बारिश को खेती के लिए अच्छा माना जा रहा है। इससे धान की फसल के लिए खेत में बीजों की बुवाई की जा सकेगी। शहर के मौसम में अप्रत्याशित बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है।

गुरुवार से नौतपा की शुरुआत हुई है जिसमें हर साल सूरज आसमान में सिर के ऊपर चढ़कर तपता है। लेकिन पहले दिन ही सुबह दशमलव 6 मिली मीटर की बारिश हुई और दिन का तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था अब शुक्रवार के दिन जबकि नौतपा का दूसरा दिन है तो सुबह 4:00 बजे के बाद से बूंदाबांदी और तेज हवा की शुरुआत हुई। लगभग 5:00 बजे गरज चमक के साथ बादल जमकर बरसे। सुबह लगभग 1 घंटे तक हुई तेज वर्षा के दौरान चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञान प्रयोगशाला में 8.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

गुरुवार की सुबह और शुक्रवार की सुबह हुई कुल वर्षा 9 मिलीमीटर है जबकि मौसम विज्ञानियों का अनुमान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में 10 से 12 मिलीमीटर वर्षा होने का था। शुक्रवार सुबह हुई वर्षा का असर शहर के तापमान पर भी दिख रहा है। मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में 10:00 बजे भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा, एसएन सुनील पांडेय के अनुसार शुक्रवार की सुबह हुई वर्षा का लाभ किसानों को मिलने वाला है जो किसान धान की फसल के लिए अपने खेत को तैयार करने में जुटे थे अब वह आसानी से धान की बुवाई कर सकेंगे। अगले 2 दिन के दौरान वर्षा और होने की संभावना है इससे धान की खेती में बीज बुवाई के दौरान अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जब धान की रोपाई होगी तब तक मानसून की वर्षा शुरू होने की उम्मीद बनी हुई है।

Tags: अचानक बदला मौसम
Previous Post

मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

Next Post

शुभमन के शतक पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, विराट ने बताया स्टार तो पंत-युवी ने ‘प्रिंस’ को किया सलाम

Tv Bharat Videos

कमीशनखोरी के चक्कर में मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे डाक्टर
#unnao #tvbharat #tvbharatnews

......

www.tvbharat.in
कमीशनखोरी के चक्कर में मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे डाक्टर @TvBharatNews @TvBharatNewsUP #unnao
बारात में दिखी पुरानी परंपरा की झलक
विजय विक्रम सिंह के भांजे की थी बारात
....
www.tvbharat.in
गाजे-बाजे के साथ बैलगाड़ी से पहुँची बारात। @TvBharatNews @TvBharatNewsUP
उन्नाव में सैकड़ों मानकविहीन अस्पताल संचालित, जिम्मेदारों ने बंद की आंखें। ‎@TvBharatNews 
@TvBharatNewsUP 
....

www.tvbharat.in
उन्नाव में सैकड़ों मानकविहीन अस्पताल संचालित, जिम्मेदारों ने बंद की आंखें। @TvBharatNews #unnao
भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह से सुभाषचंद्र शर्मा की बातचीत।

@TvBharatNews 
@TvBharatNewsUP
भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह से सुभाषचंद्र शर्मा की बातचीत। #banda #tvbharatnews #tvbharat #up
मौरावां में प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम। ‎@TvBharatNews  ‎@TvBharatNewsUP 
मौरावां में प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम। @TvBharatNews @TvBharatNewsUP
गुमशुदा की तलाश है, जानकारी होने पर सूचित करें। ‎@TvBharatNews  ‎@TvBharatNewsUP 
गुमशुदा की तलाश है, जानकारी होने पर सूचित करें। @TvBharatNews @TvBharatNewsUP
Load More... Subscribe

ख़ास खबर

पीड़ित परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास

पीड़ित परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास

June 9, 2023
ग्राम पंचायतो में लगे इंडिया मार्का..2 नली की मरम्मत सरकारी विभाग से कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया।

ग्राम पंचायतो में लगे इंडिया मार्का..2 नली की मरम्मत सरकारी विभाग से कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया।

June 9, 2023
कानपुर में शादी के 3 दिन पहले युवक की हत्या, हत्यारों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काटा

कानपुर में शादी के 3 दिन पहले युवक की हत्या, हत्यारों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काटा

June 9, 2023
उन्नाव में सरकार के 9 वर्ष पुर्ण होने पर यूपी डिप्टी सीएम व्यापारी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

उन्नाव में सरकार के 9 वर्ष पुर्ण होने पर यूपी डिप्टी सीएम व्यापारी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

June 9, 2023
शुभमन के शतक पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, विराट ने बताया स्टार तो पंत-युवी ने ‘प्रिंस’ को किया सलाम

कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में तरक्की, जानें सभी राशियों का हाल

June 9, 2023
शुभमन के शतक पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, विराट ने बताया स्टार तो पंत-युवी ने ‘प्रिंस’ को किया सलाम

‘महिला ने तीन जून को ही कर ली थी आत्महत्या; बचने के लिए शव ठिकाने लगाने की रची साजिश’, आरोपी का दावा

June 9, 2023

Related Posts

पीड़ित परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास
उत्तर प्रदेश

पीड़ित परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास

June 9, 2023
ग्राम पंचायतो में लगे इंडिया मार्का..2 नली की मरम्मत सरकारी विभाग से कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया।
उत्तर प्रदेश

ग्राम पंचायतो में लगे इंडिया मार्का..2 नली की मरम्मत सरकारी विभाग से कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया।

June 9, 2023
कानपुर में शादी के 3 दिन पहले युवक की हत्या, हत्यारों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काटा
उत्तर प्रदेश

कानपुर में शादी के 3 दिन पहले युवक की हत्या, हत्यारों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काटा

June 9, 2023
उन्नाव में सरकार के 9 वर्ष पुर्ण होने पर यूपी डिप्टी सीएम व्यापारी सम्मेलन को करेंगे संबोधित
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में सरकार के 9 वर्ष पुर्ण होने पर यूपी डिप्टी सीएम व्यापारी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

June 9, 2023
शुभमन के शतक पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, विराट ने बताया स्टार तो पंत-युवी ने ‘प्रिंस’ को किया सलाम
धर्म

कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में तरक्की, जानें सभी राशियों का हाल

June 9, 2023
Next Post
शुभमन के शतक पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, विराट ने बताया स्टार तो पंत-युवी ने ‘प्रिंस’ को किया सलाम

शुभमन के शतक पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, विराट ने बताया स्टार तो पंत-युवी ने 'प्रिंस' को किया सलाम

  • About Us
  • Contact Us
  • privacy policy
  • Verify id

Copyright © 2023 TvBharat News & The Penpal hindi newspaper all rights reserved.