उन्नाव रबी विपणन वर्ष, 2022-23 के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री नरेन्द्र सिंह द्वारा विपणन शाखा के गेहूँ क्रय केन्द्र उन्नाव मण्डी का औचक निरीक्षण किया गया।
नरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) के साथ जिला खाद्य विपणन अधिकारी उन्नाव भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी सुश्री प्रिया यादव उपस्थित मिली। केन्द्र पर बैनर लगा था व गेहूँ खरीद हेतु दो इलेक्ट्रानिक कांटे, नमी मापक यन्त्र, बिनोइंग फैन, छलना तथा डस्टर आदि उपलब्ध थे। मौके पर कृषक श्री सुशील उन्नाव व श्री राकेश कुमार तिवारी, निवासी-डीह उन्नाव के लगभग 75.00 कु0 गेहूँ की तौल करायी जा रही थी। क्रय केन्द्र पर अब तक 508.00 कु0 गेहूँ खरीद की गयी है। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा क्षेत्रीय कृषकों से नियमित सम्पर्क किया जा रहा हैै एवं कृषकों द्वारा लाये जा रहे गेहूँ की नियमानुसार खरीद की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि गेहूँ खरीद शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है। इसलिए किसी भी तरह की शिथिलता बरते बगैर केन्द्र पर लाये जाने वाले गेहूँ की तौल साफ सफाई कराने के उपरान्त ही तौल करायें एवं अविलम्ब उसे भा0खा0नि0 में सम्प्रदानित करायें व केन्द्र पर कृषकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। जनपद में 01 अपै्रल, 2022 को गेहूँ खरीद प्रारम्भ हो गयी है एवं जनपद में अब तक कुल जनपद में कुल 62 किसानांे से 2676.00 कु0 गेहूँ की खरीद की गयी है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान सत्र हेतु गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 2015.00 प्रति कु0 है। कृषकों को न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना का अधिक से अधिक लाभ प्रदान कराये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय उन्नाव द्वारा जनपद को निर्धारित क्रय लक्ष्य के सापेक्ष 90 गेहूँ क्रय केन्द्र जनपद में स्थापित कर लिये गये हैं, जिसमें पी0सी0एफ0 (सहकारिता) के 70, खाद्य विभाग के 12 एस0एफ0सी0 के 07 तथा भा0खा0नि0 का 01 क्रय केन्द्र है। सभी क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारियों की तैनाती हो गयी है और सभी पर सतत् पर्यवेक्षण हेतु जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित कर दिये गये हैं। जिलाधिकारी महोदय उन्नाव द्वारा सभी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर क्रय तैयारियों की स्थिति मौके पर जाकर जाँचने के लिये नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी, ताकि जनपद में बिचैलियों से कोई खरीद न हो। अग्रेतर वर्तमान गेहूँ खरीद सत्र में कृषकों का खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण, सम्बन्धित तहसीलों द्वारा आॅनलाइन सत्यापित किया जा रहा है। क्रय केन्द्र पर बायोमेट्रिक पहचान e-pop के माध्यम से करते हुए कृषकों से गेहूँ की खरीद करायी जा रही है और सम्बन्धित कृषकों को भुगतान सीधे उनके आधार से लिंक बैंक खाते में 72 घण्टे में भेजे जाने हेतु समस्त औपचारिकताएं समयान्तर्गत पूर्ण करायी जा रही हैं। जनपद में आज तक कुल 1970 किसानों द्वारा अपना पंजीकरण गया है, जिसके सापेक्ष 1690 किसानों के पंजीकरण का सत्यापन सम्बन्धित तहसीलों से हो गया है। कृषक अपनी सुविधानुसार नजदीकी क्रय केन्द्र का आॅनलाइन टोकन प्राप्त कर अपने गेहूँ का विक्रय कर सकते हैं।
कृषकों की सुविधा के लिये जनपद मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रातः 9ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक सक्रिय रहेगा, जिसका दूरभाष न0 2826022 तथा मोबाइल नम्बर-6393771441, 7007096587 हैं। इसके अतिरिक्त कृषक अपनी शिकायत विभाग के टोल-फ्री न0 18001800150 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
अर्जुन तिवारी TV भारत/the penpal news नेटवर्क उन्नाव ब्यूरो