जिला ब्यूरो/ मनोज सिंह
पंचकल्याणक महोत्सव: महापात्र बनने के लिये बिना बोली के ही मिल सकेगा अवसर
18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होगा आयोजन
टीकमगढ़। नगर के पारस विहार कालोनी जैन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 18 से 23 अप्रैल तक पारस विहार कॉलोनी में होने जा रहे इस आयोजन की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। जिले में यह कदाजित जैन समाज द्वारा पहला आयोजन इस तरह का किया जा रहा है, जिसमें बोली नहीं लगाई जाएगी। लकी ड्रा के माध्यम से भाग्यशाली महापात्रों का चयन किया जाएगा, जिसमें मध्यम वर्गीय परिवारों को भी यह अवसर मिल सकेगा। बताया गया है कि प्रतिष्ठा महा महोत्सव पंचकल्याणक में पहली बार लकी ड्रा से बनेंगे महापात्र। टीकमगढ़ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पहली बार बिना बोली के माध्यम से महापात्रों का चयन लकी ड्रा से किया जाएगा। बोली की राशि अधिक होने के कारण मध्यम वर्गीय परिवार चाहकर भी महापात्र नहीं बन पाते हैं, इसलिए आचार्य विनिश्चय सागर महाराज की मंशा अनुसार लकी ड्रा से चयन की प्रक्रिया अमल में लाई गई है। न्यायालय के पास पारस विहार कॉलोनी में 18 से 23 अप्रैल तक जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान में टीकमगढ़ नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से जैन समाज के अधिकांश लोग शामिल हो रहे हैं। बताया गया है कि यह एक ऐसा अनूठा कार्यक्रम होगा, जिसमें महापात्र के चयन के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी बोली नहीं होगी। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मंशा अनुसार पंचकल्याणक कमेटी ने लाखों रुपए की राशि में बनने वाले महा पात्रों के लिए11000 का कूपन दिया जा रहा है, कूपन लेने वालों में से लकी ड्रा के माध्यम से महापात्रों का चयन होगा। सुभाष जैन ने बताया कि पारस बिहार में 2 माह पूर्व मुनीसुव्रत नाथ भगवान की विशालकाय प्रतिमा आई है, जिन्हें गुरुवार को सकल दिगंबर जैन समाज टीकमगढ़ ने बेदी पर विराजमान कर दिया है। इस अवसर पर भारी जनसमूह के साथ खेमचंद जैन, आकाश जैन, आदर्श जैन, पुष्पेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, अनुराग जैन, रूपेश जैन, धीरज जैन, कमलेश जैन, रविंद्र जैन, राजेश जैन एवं समस्त जैन समाज सम्मिलित हुई। लकी ड्रा से महा पात्रों का चयन के लिए करीब 300 से अधिक लोगों ने कूपन भी खरीद लिए हैं, जिले का है अनूठा पंचकल्याणक महोत्सव होगा। जिसमें भगवान मुनि सुब्रत नाथ की नगर में पहली बार 7 फु ट ऊंची प्रतिमा की विधि विधान से प्रतिष्ठा होगी। पंचकल्याणक महोत्सव आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के सत्संग सानिध्य में संपन्न किया जाएगा। महापात्रों का चयन 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जिसमें टीकमगढ़ जिले की संपूर्ण जैन समाज उपस्थित रहेगी। आयोजन समिति द्वारा जैन समाज के लोगों को कूपन वितरित किये जा रहे हैं, जिनके द्वारा लकी ड्रा निकाल जाएगा और भाग्यशाली महापात्रों का चयन किया जाएगा।