उन्नाव। कानपुर मार्ग से जुड़े सहजनी और रौतापुर तक मार्ग के चौड़ी करण का कार्य चल रहा है। सहजनी से देवारा कला और पिंडोखा तक कार्य पूरा भी हो चुका है। चार पांच गांवों के लगभग पांच दर्जन मकान सड़क के बेहद करीब बने हुये हैं। जिससे कार्य बाधित हो रहा है। पीडब्ल्यूडी ने चिन्हांकन कर दिया है। जल्द ही उन पर बुलडोजर गरजेगा। जिससे मकान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। सड़क चौड़ी करण को लेकर यह काम काफी दिनों से चल रहा है। पहले लोगों को जानकारी थी कि मकान नही टूटेंगे। सहजनी मार्ग का सड़क चौड़ी करण का कार्य लगभग डेढ़ साल से चल रहा है। सहजनी से रौतापुर तक चौड़ीकरण का कार्य हुआ है। लेकिन गांवों में इस लिये छोड़ दिया गया। तमाम कच्चे, पक्के मकान आड़े आ रहे थे। उन्नाव लोक निर्माण विभाग ने मकानों का चिन्हांकन कर लिया है। अवर अभियंता अखिल गंगावार ने बताया कि शंकरपुर सरायं, सन्नी सरायं, रौतापुर आदि गांवों में कच्चे पक्के साठ मकानों को चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी, एसडीएम सदर, एसपी उन्नाव और गंगाघाट कोतवाली को भी पत्र भेजा जा चुका है। पुलिस फोर्स मिलते ही बुलडोजर से जद में आने वाले मकानों को ध्वस्त किया जायेगा। जिससे सड़क का कार्य तय समय पर पूरा किया जा सके। वहीं सड़क पर बने वर्षों पुराने मकान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ ऐसे मकान भी हैं, जो पूरे ही सड़क की जद में हैं। ऐसे लोगों को आशियाने जाने की चिंता सता रही है। सहजनी से शंकरपुर होते हुए रौतापुर और हाजीपुर को जाने वाला मार्ग 16 किलोमीटर से ज्यादा लंबा है। यह मार्ग एकल मार्ग था। यहां ग्रामीण इलाकों के किसानों का और मजदूरी वर्ग के लोगों का आवागमन अधिक रहता है। बारिश में सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे मुसीबत होती थी। अब दो लेन बनने के बाद ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
रिपोर्ट:आशीष सिंह