नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने किया सम्मानित ।
नईदिल्ली : आज आइटीओ छट घाट पर यमुना जी व प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को लेकर सुबह 6 बजे से एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से अनेक संस्थाओ ने भाग लिया । यह कार्यक्रम भारतीयम संस्था द्वारा मुख्य रूप से जल शक्ति मंत्रालय , नमामि गंगे कार्यक्रम व दिल्ली नगर निगम के सहयोग से किया गया।
जल शक्ति मंत्रलाय में नमामि गंगे परियोजना के महनिदेशक जी. अशोक कुमार ने दीप प्रज्जवलित का यमुनोत्सव का शुभारंभ किया। यमुनोत्सव में भारतीयम, नमामि गंगे, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली,स्टैंड विद नेचर, समाधान अभियान, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011, से अर्थ व द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट आदि संस्थाओं ने संयुुक्त रूप से सहयोग किया।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक, श्री जी. अशोक कुमार व भारतीयम संस्था के पदाधिकारियों ने स्टैंड विद नेचर के अध्यक्ष लोकेश भिवानी को यमुना नव रक्षक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।व संस्था के कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण पर उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रसंसापत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जी. अशोक कुमार ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है लेकिन यमुना की सफाई के लिए जन-भागीदारी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिस दिन हम सभी ठान लेंगे कि यमुना में गंदा जल नहीं गिरने देंगे, प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा नहीं डालेंगे, उस दिन यमुना का पानी स्वच्छ और साफ होगा। महानिदेशक ने स्टैंड विद नेचर के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ रही है , स्टैंड विद नेचर संस्था जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर काम करने वाली एक मुख्य संस्था है जिसके कार्यकर्ता बहुत गम्भीरता से देशभर में इस मुद्दे पर काम कर रहें है।
संस्था के अध्यक्ष लोकेश भिवानी ने सम्मान देने के लिए आयोजकों के आभार जताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन एक बड़ा खतरा व चुनौती है , हम सब साथ मिलकर इस खतरे से बच सकतें है , बसर्ते हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करे ।हम इस साल में प्रदेश में साइकिल यात्रा, कॉलेज/स्कूलों में सेमिनार , पौधारोपण , पदयात्रा , रैली आदि करके जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जागरूकता पैदा करेंगे ।हम अलग अलग जगहों पर मिनी फारेस्ट भी बना रहे है , जिसमे हम बेकार बंजर पड़ी जगहों पर एक साथ अलग अलग फलदार व छायादार पौधे लगाकर उस जगह को हरी भरी करेंगे व एक छोटे जंगल में बदलते है।
हमारा एक उद्देश्य यह भी है कि हर राजनीतिक दल / व्यक्ति अपने भाषणों में व घोषणापत्र में 30 परसेंट पर्यावरण की बात करें , व इसे प्राथमिकता मुद्दा बनाए , स्टैंड विद नेचर पर्यावरण संरक्षण को हर व्यक्ति के लिए प्राथमिक मुद्दा बनाने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर्यावरण कार्यकर्ता विजय कुमार (लक्की), सुनील पांडेय, कुंदन चन्द्रवंशी, ममता गोस्वामी, पुवाली सिंह, सपना यादव, सुशीला बागड़ी, साहिल सारसर, लक्की सिंह, कपिल कटारिया, विक्रान्त वर्मा, लोकेश भिवानी, पूजा वर्मा, विद्या देवी, विष्णु कुमार, वाणी वर्मा आदि उपस्थित रहे ।