जिला ब्यूरो/ मनोज सिंह
नगर पालिका टीकमगढ़ का आरक्षण हुआ संपन्न
27 वार्डों में से 13 पर महिलाएं और 14 पर पुरुष उम्मीदवार आजमाएंगे अपना भाग्य
टीकमगढ़। नगर के कुल 27 वार्डों में से 13 वार्डों में महिलाएं एवं 14 वार्डों में पुरूष उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। इनमें अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवार शामिल होंगे। स्थानीय उत्सव भवन में टीकमगढ़ नगरपालिका का आरक्षण किया गया, जिसमें 27 वार्डों में से 14 वार्डों में पुरुष वर्ग और 13 वार्डों में महिला वर्ग को आरक्षण दिया गया। इसमें ओबीसी के लिए 9 वार्डों को आरक्षित किया गया हैं। जिसमें से 5 महिलाओं के लिए चार पुरुष वर्ग के लिए एससी वर्ग के लिए 4 वार्डों में से 2 महिला वर्ग और दो पुरुष वर्ग के लिए सामान्य वर्ग में 14 वार्डों को आरक्षित किया गया है। 7 महिला वर्ग एवं सात पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बताया गया है कि वार्ड नंबर 1 में ओबीसी महिला वर्ग, वार्ड नंबर 2 सामान्य पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 3 सामान्य पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 4 सामान्य महिला वर्ग, वार्ड नंबर 5 एससी महिला वर्ग, वार्ड नंबर 6 ओबीसी महिला वर्ग, वार्ड नंबर 7 ओबीसी पुरूष, वार्ड नंबर 8 सामान्य पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 9 ओबीसी पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 10 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 11 एससी पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 12 ओबीसी महिला वर्ग, वार्ड नंबर 13 एससी पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 14 सामान्य महिला, वार्ड नंबर 15 सामान्य पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 16 सामान्य महिला महिला वर्ग, वार्ड नंबर 17 सामान्य पुरुष वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है। बताया गया है कि वार्ड नंबर 18 ओबीसी पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 19 ओबीसी माहिला वर्ग, वार्ड नंबर 20 सामान्य महिला,वार्ड नंबर 21 सामान्य पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 22 सामान्य पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 23 सामान्य महिला वर्ग, वार्ड नंबर 24 सामान्य महिला वर्ग, वार्ड नंबर 25 ओबीसी पुरुष वर्ग, वार्ड नंबर 26 एससी महिला वर्ग, वार्ड नंबर 27 ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।