बांगरमऊ उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ निगल लेने से एक महिला की हालत बिगड़ गयी थी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान आज महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव तेरवा जहँगीराबाद निवासी सविता (32) पत्नी संतोष ने अज्ञात कारण के चलते बीते शुक्रवार को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। रेफर कर दिया गया। आज शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी रमेश चंद साहनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
अनिल यादव TV भारत/TPN news नेटवर्क बांगरमऊ संवाददाता