एयरटेल पेमेंट बैंक से फ्राड कर निकले 26000, साइबर सेल टीम उन्नाव ने कराए वापस
उन्नाव: ऑनलाइन फ्रॉड कर एयरटेल पेमेंट बैंक से 9 अप्रैल 2022 को ₹26000 की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। नो साइबर सेल द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए आज आवेदिका के ₹26000 वापस कराए गए और संबंधित थाने में दोषी अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया गया।
प्रिया तिवारी पुत्री रमाशंकर तिवारी निवासी सुभाष नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक से धोखाधड़ी करने की खबर है जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने प्रिया तिवारी के खाते से ₹26000 अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। प्रिया तिवारी द्वारा उन्नाव साइबर सेल में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम सेल टीम प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी, शमसुद्दीन, सुभाष तोमर द्वारा कार्रवाई करते हुए आज प्रिया तिवारी के खाते में धोखाधड़ी की रकम वापस कराई गई।
अर्जुन तिवारी TV भारत /TPN news नेटवर्क उन्नाव उत्तर प्रदेश