बांगरमऊ, उन्नाव 1अप्रैल।
गम्भीर बीमारी से अचानक अचेत हो जाने पर भाजपा नेता के भाई को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी राजकुमार भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी हैं। उनके सगे भाई सुनील कुमार 37 वर्ष पुत्र बेचेलाल अरसे से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। परिजनों द्वारा उनका इलाज कराया जा रहा था। लेकिन इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नही हो सका। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार शुक्रवार को दोपहर खेत पर गए थे। जहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन फानन उन्हें यहां के सरकारी अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए। परिजन किसी जहरीले कीड़े के काट लेने से मौत होने की आशंका जताई है।मृतक अपने पीछे पत्नी प्रीति के अलावा 5 वर्ष व 2 वर्ष के दो बच्चो को रोते बिलखते छोड़ गया।