सफीपुर (उन्नाव)जनपद उन्नाव तहसील सफीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मतलबपुर (उर्फ)शुक्खाखेड़ा गांव में इंडियन यूथ आइकॉन टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितिक प्रताप सिंह,व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श सिंह परिहार और ,जिला अध्यक्ष अंकित सिंह के मार्गदर्शन से विधान सभा (163) अध्यक्ष समाज सेवी अभय प्रताप सिंह ने अपने पैतृक गांव में सभी ग्रामीण वासियों के साथ महाराणा प्रताप सिंह कि प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बड़ी ही धूमधाम से जयंती मनाई। और इस अवसर पर समाज सेवी विधानसभा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने अपने गांव के सभी गरीब परिवार व असहाय कमजोर बुजुर्गों को खानें पीने की समाग्री को घर घर वितरण किया।और साथ ही नन्हें मुन्ने बच्चों को फल, फ्रुट्स सहित टांफी बिस्कुट का वितरण किया। वही समाजसेवी अभय सिंह ने कहा कि मैं निरंतर लगातार हर पल अपने बुढ़े बुजुर्गों की व गरीब परिवारों कि सेवा निरंतर करता आ रहा हूं। और आगे भी करता रहूंगा। और ये मेरा इंडिया यूथ आइकॉन टीम का संगठन हमेशा निरंतर असहाय गरीबों की सेवा व उनकी आवाज़ को उठाता रहा है। और हमारे बड़े भाई प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष रितिक प्रताप सिंह हमेशा निरंतर गरीबों की सेवा व उनकी आवाज़ को उठाते रहे हैं। और हर बार लगातार मदत भी करते रहे। मैं आज उन्हीं के प्रेरणा व मार्गदर्शन से निरंतर निस्वार्थ भाव से अपने गांव व क्षेत्रीय जनता कि सेवा करता रहूंगा।और मैं उनके हक़ की आवाज निरंतर लगातार बनूंगा।
अर्जुन तिवारी TV भारत/TPN news नेटवर्क उन्नाव उत्तर प्रदेश