पहली बार देश के 18 यूट्यूब चैनलों पर भी लगा बैन, 4 पाकिस्तानी न्यूज चैनल भी शामिल किया गया
भारत सरकार ने झूठी खबरें भेजने पर एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक की है। आईबी मिनिस्ट्री ने आज 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया। इनमें 4 पाकिस्तान बेस्ड यू-ट्यूब न्यूज चैनल हैं। इनमें दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी, हकीकत टीवी 2.0 शामिल हैं। ये सभी नेटवर्क झूठी खबरें फैलाकर भारतीयों को गुमराह करने के मकसद से चलाए जा रहे थे।
इनके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ये चैनल भारत की सिक्योरिटी, पब्लिक ऑर्डर और फॉरेन रिलेशन के बारे में दुष्प्रचार कर रहे थे। बता दें कि आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए हैं।
सूची–
1. ARP News
2. AOP News
3. LDC News
4. SarkariBabu
5. SS ZONE Hindi
6. Smart News
7. News23Hindi
8. Online Khabar
9. DP news
10. PKB News
11. KisanTak
12. Borana News
13. Sarkari News Update
14. Bharat Mausam
15. RJ ZONE 6
16. Exam Report
17. Digi Gurukul
18. दिनभरकीखबरें
अर्जुन तिवारी TV भारत/the penpal news नेटवर्क उन्नाव उत्तर प्रदेश