उन्नाव: जिलाधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय ग्राम भतावा विकास खण्ड सिकन्दरपुर सरोसी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया, प्रधानाध्यापक श्रीमती सुनीता त्रिपाठी अनुपस्थित मिली अनुपस्थित के सम्बंध में जानकारी करने पर संकुल बैठक में जाना बताया गया। मूवमेन्ट रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिसमे बैठक में जाना अंकित किया गया है। सहायक शिक्षक सुश्री एकता सिंह, सुश्री शालिनी देवी सुश्री अर्पिता मिश्रा व सुश्री कंचनलता उपस्थित मिली। सुश्री सायमा शिगुफ्ता सी०सी०एल० पर होना बताया गया। विद्यालय में छात्रों के रजिस्ट्रेशन के सम्बंध में जानकारी करने पर 207 बच्चों का रिजस्ट्रेशन होना बताया गया दिनांक 26.42022 को आने वाले छात्रों के सम्बंध में जानकारी करने पर 120 छात्रों का विद्यालय आना बताया गया। कक्षावार उपस्थित पंजिका मंगाकर देखी गयी। एम०डी०एम० रजिस्टर का अवलोकन किया गया। 120 बच्चों का उल्लेख किया गया है। दिनांक 26.4.2022 को मेन्यू के अनुरूप बनने वाले भोजन के सम्बंध में जानकारी करने पर दाल-चावल बनने की बात बताई गयी उपस्थित छात्रों से जानकारी करने पर दाल-चावल मिलना बताया गया।
जिलाधिकारी द्वारा रसोई घर देखा गया उपलब्ध राशन के सम्बंध में जानकारी करने पर कोटेदार द्वारा राशन दिया जाना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि मध्यान्ह भोजन में जिन मसालों व तेल आदि का प्रयोग किया जाए व अच्छी गुणवत्ता के हो भोजन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषज नहीं पाई गयी। विद्यालय परिसर को सुंदर बना कर नहीं रखा गया है। उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालय नियमित साफ-सफाई करायें तथा परिसर में क्यारी आदि बनाकर पौधारोपण कराकर विद्यालय परिसर को सुंदर बनाएं।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री दिव्यांशु पटेल भी उपस्थित रहे।
अर्जुन तिवारी TV भारत/the penpal news नेटवर्क उन्नाव उत्तर प्रदेश