गंजमुरादाबाद उन्नाव विश्व पर्यावरण दिवस पर आज नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा ने काली भवानी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
मालूम हो कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। आज इसी क्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा ने काली भवानी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रभारी लिपिक जय सिंह, अनिल कुशवाहा, कुलदीप शर्मा, साबिर बेग, व नीरज यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।