उन्नाव-सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हमसे काम तो पूरा लिया जा रहा है। लेकिन पाएसे का कोई पता नहीं जो कि कई वर्षो से लंबित चली आ रही है।जिसके संबंध में नगर पालिका प्रशासन को में सूचना दी जा चुकी हैं।लेकिन प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगो पर अब तक कोई संज्ञान नही लिया है।और नाही सफाई के लिए समाग्री नहीं है। जैसे फाडूवा, कचरा गाड़ी इत्यादि।
इसी लिए सफाई कर्मचारियों का कहना है जब तक हमारी मांगे नहीं पूरी होंगी जब तक काम नहीं किया जायेगा।
समस्याएं निम्नवत है।
1:- यह कि समस्त ठेका सफ़ाई कर्मचारियों का पिछले 4 माह से बकाया वेतन भुकतान कराया जाये।
2:- यह कि समस्त सविंदा सफ़ाई कर्मचारियों के वेतन से काटे जा रहे कर्मचारी भविष्य निधि/ ई0 पी0 एफ0 का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जाये।
3:- यह कि समस्त ठेका सफ़ाई कर्मचारियों को नये शासनादेश सं0 468/9-1-22-66 सां/2001 के अनुशार 336.54 पैसे प्रतिदिन के adhar पर वेतन भुकतान कराया जाये वा भत्ते का अब तक का बकाया ओशेस एरियर के रूप भुकतान कराया जाये।
4:- यह कि नगर निगम में कूड़ा डंपिंग पोआइंट् बनाये जाये।
5:- यह कि समस्त सफ़ाई कर्मचारियों को सफ़ाई उपकरण जैसे झाड़ू, फड़वा, डंडा, वेल्वा,तस्ला आदि।
6:- यह कि समस्त सफ़ाई कर्मचारियों को हर माह के पहले सप्ताह में वेतन प्राप्त कराया जाये।
7:- समस्त सफ़ाई कर्मचारियों को आईडी कार्ड एवम सर्दी वा गर्मी की वर्दी प्राप्त करवाई जाये।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि इसी तरह कई समस्या है जिनका समाधान कराया जाये नगर निगम प्रशासन द्वारा।
अदनान शाह अजीज के साथ कैमरामैन सूफियान TV भारत/TPN news नेटवर्क उन्नाव उत्तर प्रदेश